Home rajasthan खिंवसर सहित 5 सीटों पर उपचुनाव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया...

खिंवसर सहित 5 सीटों पर उपचुनाव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया जीत का दावा

0

..

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का नागौर दौरा

नागौर। ( श्याम माथुर सीनियर रिपोर्टर)- पिछले विधानसभा चुनाव में खींवसर विधानसभा सीट पर आरएलपी ने मामूली अंतर से जीत हासिल की थी लेकिन आने वाले दिनों में हो रहे उपचुनाव में खींवसर में भाजपा का कमल खिलेगा ,ये दावा किया है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने जो आज नागौर जिला मुख्यालय के दौरे पर रहे । नागौर में तय वक्त से 2 घंटे से भी ज्यादा समय देरी से पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्य समिति की बैठक ली। उन्होंने संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जिले भर के भाजपा पदाधिकारीयो और कार्यकर्ताओं से चर्चा की। आने वाले दिनों में कारगिल विजय दिवस, गुरु पूर्णिमा, मन की बात जैसे आयोजनों को लेकर भी बैठक में बात की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि जयपुर में भाजपा के प्रदेश कार्य समिति की बैठक आयोजित हुई थी और उसके बाद अब जिला स्तरीय बैठके प्रदेशभर में आयोजित की जा रही है और संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ प्रदेश सरकार ने जो भी फैसले लिए और जो जन कल्याण कारी योजनाएं हैं उन्हें जनता तक पहुंचने में भाजपा संगठन भी पूरी भागीदारी निभाएगा। बैठक में किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी .जिलाअध्यक्ष रामनिवास सांखला नागौर मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर जिला महामंत्री रमेश खीवसर से भाजपा प्रत्याशी रहे रेवतराम डांगा ,नागौर सह प्रभारी अशोक सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष पुखराज पहाड़िया सहित जिले भर के मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। मीडिया से रूबरू हुए चित्तौड़गढ़ के सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा की प्रदेश भाजपा सरकार का पहला बजट राजस्थान को समर्थ, सशक्त और विकसित बनाने की परिकल्पना पर आधारित है और ये ऐसा बजट है जिसकी तारीफ विपक्ष भी कर रहा है । पिछले 6 महीने में ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली प्रदेश भाजपा सरकार ने ऐसे कार्य किए हैं जिन्हें जनता की सराहना मिली है, इसी दम पर आने वाले दिनों में राजस्थान की पांच विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छे नतीजे आएंगे ।पिछले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल को चुनाव में हिचकियां से जीते इस बार भी उनके लिए जीत आसान नहीं है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version