- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सवाई माधोपुर । (राकेश अग्रवाल) सवाई माधोपुर के मानटाउन थाना पुलिस ने कोरोना काल में सर्जिकल मास्क के बहाने ठगी करने वाला अबेर फार्मा कंपनी का डायरेक्टर उपेंद्र यादव गिरफ्तार। अभियुक्तगणों द्वारा देश के विभिन्न राज्यों से मेडिकल दुकानदारों के साथ की थी करोड़ों रुपए की ठगी अभियुक्त उपेंद्र यादव उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में फरार चल रहा था। आरोपी हरियाणा के रेवाड़ी शहर में छुपा था। आरोपी पर करोड़ों की ठगी करने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में की गई कार्रवाई।

- Advertisement -
















































