- Advertisement -

कोटपूतली , बानसूर। (योगेश शर्मा रिपोर्टर)
कोटपूतली बहरोड जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने बानसूर का दौरा किया।कलेक्टर ने बानसूर पंचायत समिति तथा थाने का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर अग्रवाल ने फरियाद लेकर पहुंचे फरियादीयो की समस्याएं सुनी। फरियादीयो ने पेयजल की समस्या को लेकर अवगत कराया। कलेक्टर ने बानसूर उपखंड कार्यालय में पहुंचकर हरित बानसूर अभियान के तहत वृक्षारोपण किया ग्राम पंचायत लोयती में कलेक्टर रात्रि को चौपाल में सिरकत करेंगी उस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं के बारे में जानकारी लेंकर मौके पर निस्तारण करेगी। इस दौरान विकास अधिकारी महेंद्रसैनी। उपखंड अधिकारी रविकांत सिंह तहसीलदार गजेंद्र सिंह राठौड़ सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

- Advertisement -












































