Home rajasthan कॉपी जांचने में परीक्षकों की लापरवाही, बोर्ड ने 334 परीक्षकों...

कॉपी जांचने में परीक्षकों की लापरवाही, बोर्ड ने 334 परीक्षकों को भेजा1 साल के लिए डिबार का नोटिस

0

अजमेर नितिन मेहरा रिपोर्टर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2023 मे बोर्ड की परीक्षा मे परीक्षार्थियों की कॉपियां जांचने में गंभीर लापरवाही सामने आई है जिसके बाद बोर्ड ने अब ऐसे परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है । बोर्ड ने लापरवाही बरतने वाले 334 परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इन्हें एक साल के लिए डिबार करने का प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेजा जाएगा। साथ ही, इन पर 16 अथवा 17 सीसी की अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होगी। इन परीक्षकों के कॉपी जांचने से कई विद्यार्थियों के 21 नंबर तक या उससे अधिक घट गए। जब परीक्षार्थियों की मांग पर पुनः कॉपियां जांची तो उनके नंबर तो बढ़े ही साथ ही परीक्षा परिणाम भी सुधर गया।
पिछले साल री-टोटलिंग के लिए 49 हजार 695 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया। इनमें से 7 हजार 256 कॉपियों में गलतियां मिलीं। जांच के बाद परीक्षार्थियों के नंबर बदले गए।
जांच करने पर पता चला कि इसमें कॉपी जांचने वाले परीक्षक की गलती पाई गई। ऐसे परीक्षकों 1 साल के लिए दो बार करने का नोटिस भेजा गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version