नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सबसे पहले कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ पूजा अर्चना की । इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान समेत कई नेता उनके साथ रहे ।केजरीवाल ने इसके बाद आम आदमी पार्टी कार्यालय पहुंचकर प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। केजरीवाल ने कहा कि इस देश में पहले भी कई पार्टियों की सरकारी रही है लेकिन 75 साल में किसी भी पार्टी की सरकार ने दूसरी पार्टी को या उसके नेताओं को खत्म करने का काम नहीं किया है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं । बल्कि वह तमाम विपक्षी दलों को और उनके नेताओं को खत्म करना चाहते हैं । जिनसे उन्हें खतरा महसूस हो रहा है ।पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी के चार बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया। उनमें मैं खुद अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह ,मनीष सिसोदिया शामिल है। वह मानकर चल रहे थे कि इन चारों के जेल में जाने से आम आदमी पार्टी खत्म हो जाएगी। लेकिन यह विचारधारा है यह कभी खत्म नहीं होगी। इसमें नेताओं को जितना दबाओगे उतने लोगों में आक्रोश होगा और लोग खुलकर उसके समर्थन में आएंगे। आम आदमी पार्टी को कुचलना चाहते हैं। यही उनकी तानाशाही है ,आम आदमी पार्टी को कुचल दो, लेकिन यह जितना आम आदमी पार्टी को कुचलेंगे, उतनी ही यह पार्टी बढ़ेगी, छोटी सी पार्टी है लेकिन उसे जितना प्रताड़ित किया जा रहा है, उसके नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। जबकि उन पर किसी तरह जबकि उन पर किसी तरह का आरोप नहीं है, लेकिन जिन नेताओं को मोदी जी और उनकी पार्टी के नेता चोर उचक्के और सबसे भ्रष्टाचारी बताते हैं यदि वही नेता उनकी पार्टी में शामिल हो जाते हैं तो वह सबसे बड़े ईमानदार हो जाते हैं । मोदी कहते हैं कि वह भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं । लेकिन मोदी भ्रष्टाचार्यों को अपनी पार्टी में भर रहे हैं ।जाहिर सी बातें की भ्रष्टाचार से तो आम आदमी पार्टी ही लड़ रही है । उन्होंने कहा कि जब वह पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने तब एक मंत्री के बारे में रिश्वत मांगने की शिकायत का ऑडियो आया था और उस पर उन्होंने तुरंत उसे बर्खास्त कर दिया था। ऐसा ही मामला पंजाब में आने पर उसे बर्खास्त कर दिया गया। हम भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस पर काम करते हैं । लेकिन मोदी जी सिर्फ और सिर्फ तानाशाही रवैया अपना रहे हैं ,जो सालासर गलत है ।मोदी जी ने चोरों को तो पार्टी में शामिल कर लिया और केजरीवाल जैसे आदमी को वह जेल में डाल रहे हैं। जाहिर सी बात है कि वह बताना चाहते हैं कि जब केजरीवाल को जेल में डाला जा सकता है तो ब्रिटिश के किसी भी विपक्षी नेता को जेल में डाला जा सकता है । केजरीवाल ने इस मौके पर कहा कि जितने भी विपक्ष के नेता हैं, उनको मोदी खत्म करना चाहते हैं । विपक्ष के नेताओं को जेल में डालना चाहते हैं। देश के सारे नेताओं को खत्म करके वन नेशन ,वन लीडर पर काम करना चाहते हैं । आप खुद सोच सकते हैं आम आदमी पार्टी के चार नेता जेल में है । ममता दीदी की पार्टी के कई मंत्री जेल में है ,कांग्रेस पार्टी के नेता जेल में है ,हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया ,स्टर्लिंग के कई मंत्रियों को जेल में डाल दिया गया । दूसरी पार्टी के लोग बीजेपी के खिलाफ या मोदी के खिलाफ बोलते हैं ,उन्हें जेल में डाल देते हैं । यदि वह बीजेपी में शामिल हो जाते हैं तो फिर समझ लो कि वह ईमानदार हो गए। उन्होंने कहा कि तानाशाह ने केवल विपक्ष के नेताओं को खत्म करने का मन बनाया है। बल्कि खुद की पार्टियों के नेताओं को खत्म करने का निर्णय किया है। उन्होंने सबसे पहले खत्म किया लालकृष्ण आडवाणी को खत्म किया। मुरली मनोहर जोशी को खत्म किया। कल्याण सिंह, शिवराज सिंह, वसुंधरा राजे, रमन सिंह, सुमित्रा महाजन समेत तमाम नेताओं को साइड लाइन में किया। उन्होंने खुद में पार्टी में एक कानून बना दिया कि कोई भी 75 साल से ज्यादा उम्र का नेता बड़े पद पर नहीं रहेगा। इसलिए मैं कहता हूं मोदी इंडिया गठबंधन से पूछते हैं कि यदि इंडिया गठबंधन जीता तो तुम्हारा प्रधानमंत्री कौन होगा ? लेकिन मैं मोदी जी से पूछना चाहता हूं यदि पहली बात तो आपकी पार्टी को बहुमत नहीं मिल रहा है । लेकिन यदि बहुमत मिल जाता है तो 17 सितंबर 2024 के बाद आपका प्रधानमंत्री कौन होगा ? क्योंकि चुनाव जीतने के साथ ही सबसे पहले आप यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निपटाने लगेंगे। अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने की कोशिश करेंगे लेकिन इस बार देश की जनता आपकी तानाशाही को समझ गई है। इस बार भाजपा गठबंधन 220 से 230 सीटों पर सिमट जाएगा। इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने के लिए मुझे जितना संघर्ष करना पड़ेगा मैं पूरे देश भर में घूम-घूम कर रोकने के लिए काम करूंगा। इसके लिए मुझे देश की 140 करोड़ जनता से आशीर्वाद चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि जब-जब देश पर तानाशाह काबीज होने की कोशिश करता है, उसे चार-पांच हजार सालों से देख लीजिए किसी भी तानाशाह को देश ने बर्दाश्त नहीं किया ।सभी तानाशाहों को देश की जनता ने सत्ता से बेदखल कर दिया। आज एक तानाशाह देश से लोकतंत्र को खत्म करना चाहता है। जब इस देश में लोगों ने आजादी से पहले ही तानाशाह को नहीं बर्दाश्त किया तो अब तानाशाह को कैसे बर्दाश्त करेंगे। अब देश की जनता इस देश से तानाशाह को भी खत्म कर देगी । उन्होंने देश की 140 करोड़ लोगों से कहा कि मैं आपसे भीख मांगने आया हूं ,मेरे देश को बचा लो, तानाशाह से बचा लो। मेरे देशवासियों यदि यह देश नहीं बचा तो इस देश से लोकतंत्र नहीं बचेगा। यदि देश में फिर से बीजेपी की सरकार बन गई तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। उन्होंने इस दौरान सुप्रीम कोर्ट का भी शुक्रिया अदा किया । कहा कि मैं एक दिन में 24 घंटे होते हैं लेकिन 36 घंटे काम करूंगा। जब तक मेरे खून का एक कतरा देश के काम नहीं आ जाता मैं नहीं रुकूंगा । केजरीवाल ने कहा कि पिछले 20 घंटे में, मैं देश के चुनाव विश्लेषकों से बातचीत की है, राजनेताओं से बातचीत की है, अन्य लोगों से बातचीत की है, कई संस्थानों से बातचीत की है। इस बार देश के कई प्रदेशों में वोटिंग कम हो रही है। माना जा रहा है कि यह वोटिंग तानाशाह के खिलाफ हो रही है। बीजेपी को सट्टा बाजार में भी 220 से 230 सिम मिल रही है और केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। हम भी इंडिया गठबंधन सरकार का हिस्सा है। हम दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाएंगे। दिल्ली का राज्यपाल होगा। केजरीवाल ने कहा कि लोग कह रहे थे गिरफ्तार होने के साथ ही इस्तीफा क्यों नहीं दिया। केजरीवाल को कभी किसी पद का लालच नहीं रहा है। यदि इस्तीफा दे देता तो यह लोग अपनी मनमर्जी चलाते। देश से लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रचते। जिस तरह से मेरे जैसे आदमी को जिस पर किसी तरह का आरोप अभी तक सिद्ध नहीं हुआ है । वैकेंस
