- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
केकड़ी ।अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री के चुनाव रविवार को प्रेम मेरिज गार्डन केकड़ी में शांति पूर्ण संपन्न हुए ।
- चुनाव पर्यवेक्षक श्याम लाल बैरवा (केकड़ी) ने बताया कि अखिल भारतीय बैरवा महासभा के चुनाव प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे हुए जिसमें अजमेर, भीलवाड़ा, ब्यावर, चित्तौड़, उदयपुर, जोधपुर, राजसमंद जिलों के मतदाताओं ने मतदान किए। दोपहर बाद मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन लगी, महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। शाहपुरा विधायक लाला राम बैरवा ने भी मतदान किया। मतदान की व्यवस्थाओं में केंद्र प्रभारी डॉ. राम दयाल बैरवा, जिला अध्यक्ष कालू राम बैरवा, भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट भेरूलाल बैरवा, अमर चंद बैरवा, रिटर्निग ऑफिसर सांवतराम बैरवा, संत बिरमदेव महाराज, भँवर लाल बैरवा, बद्री लाल बैरवा, राम धन बैरवा, सोजीराम बैरवा, दिनेश चौहान, गोपाल बैरवा, किशन लाल बैरवा, देवराज बैरवा नारायण लाल बैरवा, बैरवा ब्रदर्स, बनवारी लाल, बजरंग लाल, सुरेश चंद बैरवा, राम चन्द्र बैरवा, पार्षद कुंदन देतवाल, सीताराम बैरवा, रमेश बैरवा, मेवा लाल बैरवा, राम प्रसाद बैरवा, सहित चुनाव प्रबंध समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।

शांति पूर्ण मतदान के लिए प्रशासन और पत्रकारों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मतपेटियों को आज ही अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी जयपुर में जमा करवायी जाएगी। सात अक्टूबर को मतगणना कर परिणामों की घोषणा की जाएगी।
- Advertisement -














































