Home latest केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

0
https://loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/09/VID-20240923-WA0007.mp4
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। (विशेष संवाददाता) राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी करने वाले केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को सोमवार को जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए जयपुर के जगतपुरा स्थित सीबीआई फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं कई कार्यकर्ता उन्हें काले झंडे दिखाने में कामयाब रहे। काले झंडे दिखा रहे महेश चौधरी और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस

न्होंने दी गिरफ्तारियां

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी, प्रवक्ता जसवंत गुर्जर,, आर आर तिवाड़ी, देशराज मीना, गोमा सागर ,राजेंद्र यादव, कैलाश खरदा, भारत मेघवाल, सीताराम नेहरु ,यशवीर सूरा, राहुल भाकर, कैलाश खारडा , राजेश कुमावत, दीपक असवाल, सलीम, करण शर्मा ओमप्रकाश राणावा सहित सेकडो कार्यकर्ता शहर के विभिन्न थानो में सुबह से बंद है।
इसके बाद भी महेश चौधरी , एनएसयूई नेता सत्यवीर अलोरिया, सुधीन्द्र मुण्ड के साथ ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को को सीबीआई फाटक से गिरफ्तार कर लिया गया। स्वर्णिम चतुर्वेदी और जसवंत गुर्जर का कहना है की जिस तरह की भाषा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी के लिए काम में ली है ,वे जब तक सार्वजनिक रुप से मांगे नहीं मांगेगे उनका विरोध होता रहेगा।

^शहर अध्यक्ष आर आर तिवारी के साथ कांग्रेस की वरिष्ठ नेता गोमा सागर और अन्य कार्यकर्त कार्यकर्ता^

सरकार कितनी ही दमनकारी नीति अपना ले कांग्रेस कार्यकर्ताओँ का जोश कम होने वाला नहीं है। गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अलग-अलग स्थान में ले जाया गया ,जहां पर बाद में जमानत दे दी जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version