अलवर चंद्रशेखर शर्मा ब्यूरो चीफ- केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव रविवार को अलवर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने मिनी सचिवालय में जिला स्तरीय अधिकारियों की मीटिंग ली। केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में घोषित बजट में अलवर को लेकर हुई घोषणाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में भूपेंद्र यादव का कहना था कि पेयजल संकट के लिए राज्य सरकार की ओर से करोड़ों रुपए का बजट दिया गया है। आगामी दिनों में प्रशासन की ओर से पानी की समस्या को दूर करने के लिए कार्य किए जाएंगे। साथ ही अन्य विकास कार्य भी तेजी के साथ अलवर में किए जाएंगे।
