Home rajasthan केंद्रीय बजट नहीं किया मेरा निरस – राजेन्द्र सेन

केंद्रीय बजट नहीं किया मेरा निरस – राजेन्द्र सेन

0

जयपुर । लोक टुडे संवाददाता आल इंडिया कांग्रेस ओ बी सी के राष्ट्रीय समन्वयक राजेन्द्र सेन ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का प्रथम बजट आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश बजट को झूठ का पुलिंदा और चुनावी बजट बताया है ! सेन ने एक बयान जारी कर कहा कि बजट मात्र खानापूर्ति था, बजट से हर वर्ग निराश एवं हताश है ।
सेन ने बताया कि केंद्रीय बजट में पेश करते समय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि महंगाई कंट्रोल में है जबकि हकीकत यह है कि महंगाई चरम सीमा पर है और महंगाई को कंट्रोल करने के लिए केंद्रीय बजट में कोई विजन प्रस्तुत नहीं किया । डीजल पेट्रोल एवं गैस के टैक्स में कोई कमी नहीं की गई ।उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की कमजोर आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई है और महंगाई बेरोजगारी एवं चिकित्सा के लिए कोई रोड मैप प्रस्तुत नहीं किया गया है ।

उन्होंने बताया कि राजस्थान को ईआरसीपी योजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की अपेक्षा की जा रही थी जो की नहीं की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version