Home rajasthan कृपाल जघीना हत्या कांड के आरोपी कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या

कृपाल जघीना हत्या कांड के आरोपी कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या

0

जयपुर। बहुचर्चित कृपाल जघीना हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी। वही विजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गया ।पुलिस ने बताया कि मृतक कुलदीप जघीना को पुलिस जयपुर से भरतपुर पेशी पर ले जा रही थी इसी दौरान भरतपुर के आमोली टोल पर आरोपियों ने पुलिस की टीम की आंखों में मिट्टी फैक दी और कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी।
आपको बता दें कि बदमाशों ने पहले ही कुलदीप को जान से मारने की धमकी दी थी। जिस दिन कृपाल जघीना की हत्या हुई थी उस दिन से ही दोनों गुटों के बीच संघर्ष जारी है और उसी हत्या का बदला लेने के लिए आज कुलदीप जघीना को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

हमले में घायल विजयपाल जगीरा

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version