कुलदीप जघीना हत्याकांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, 2पुलिस मुठभेड़ में घायल

0
56
- Advertisement -

भरतपुर। भरतपुर के चर्चित कृपाल हत्याकांड के आरोपियों पर अंधाधूंध फायरिंग कर मुख्य आरोपी कुलदीप जघीना की हत्या के 4 आरोपियों भरतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बयाना के नजदीक सूपा गांव में बदमाशों को पकड़ा। लेकिन बदमाशों ने पुलिस को देखते ही पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी वहीं दो ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया वहीं दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के नाम विष्णु, सौरभ बताए जा रहे है।

कृपाल जघीना की 10 माह पहले हुई थी हत्या

पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता कृपाल जघीना की करीब 10 महीने पहले कुलदीप जघीना और अन्य लोगों ने गोलीमार कर हत्या कर दी थी। तब से हत्या के आरोप में कुलदीप जघीना और विजयपाल जघीना अजमेर जेल में बंद थे। जिन्हें बुधवार को अजमेर से भरतपुर पेशी के लिए लाया जा रहा था। रास्ते में आमोली टोल प्लाजा पर बदमाशों ने कुलदीप और विजयपाल पर अंधाधूंध फायरिंग की। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर मिर्च फैंक दी। जिससे पुलिसकर्मी बचाव में कुछ भी नहीं कर सके। फायरिंग में टोल पर खड़ी बस में सवार तीन यात्रियों को भी गोली लगी । जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here