कुख्यात बदमाश दर्शन सिंह गुर्जर गिरफ्तार

0
185
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

करौली । ( नवीन शर्मा ) करौली DST टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बदमाश दर्शन सिंह गुर्जर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । बदमाश दर्शन सिंह गुर्जर 25000 का इनामी बदमाश था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर ₹25000 का इनाम घोषित कर रखा था। 3 दिन से डीएसटी के जवान नेमीचंद और रानू सिंह बदमाश का पीछा कर रहे थे। आज रात्रि में जंगलों में दोनों जवानों ने बदमाश का पीछा कर दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि दर्शन सिंह गुर्जर सदर थाने का टॉप टेन अपराधियों में से एक है। बदमाश को गिरफ्तार करने में बीएसटी टीम के जवान नेमीचंद और रानू सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही है ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here