Home rajasthan कुंए में मिला शव , पिछले 4 दिन से घर से...

कुंए में मिला शव , पिछले 4 दिन से घर से लापता थी मृतका

0


सीता देवी थी रूपाहेड़ी कला निवासी,
-मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही

सोमवार रात को 60 फीट गहरे कुएं में मिला था सीता का शव


चाकसू -कोटखावदा। थाना इलाके में चार दिन पहले घर से लापता हुई एक महिला का शव सोमवार को रूपाहेड़ी कला में मनसा माता मन्दिर के पास कुएं में मिला। कोटखावदा थानाधिकारी अब्दुल वहीद ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5 बजे रूपाहेड़ी कलां सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। सिविल डिफेंस टीम की सहायता से शव को कुएं से निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए चाकसू मोर्चरी रखवाया गया है। मृतका की पहचान सीता देवी (40) पत्नी मलखान गवारिया निवासी रूपाहेड़ी कलां के रूप में हुई है। महिला मानसिक रूप से बीमार थी अऔर कई बार परिजनों को बगैर सूचना दिए ही घर से निकल जाती थी और लौट आती थी। लेकिन चार दिन पहले घर से निकली और वापिस नहीं आई थी। सोमवार शाम महिला का शव कुएं में होने की सूचना पर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version