जयपुर । राजस्थान के कैबिनेट मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा को कृषि एवं कृषि अनुसंधान, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन एवं अभाव अभियोग विभाग दिए गए हैं। हालांकि डॉक्टर कलर मीणा के हिसाब से इन विभागों को कमजोर विभाग माना जाता है । लेकिन पंचायत राज विभाग ऐसा महकमा है ,जिसमें करने के लिए बहुत कुछ है और इसमें सचिन पायलट ने और पूर्व मंत्री रमेश मीना ने बहुत ही शानदार काम किया था। डॉक्टर किरोडी लाल मीणा भी इन कमजोरी समझे जाने वाले कृषि विभाग और ग्रामीण विकास में बहुत ही बेहतरीन काम कर कर बताएंगे ऐसा माना जा रहा है।
