कार में सवार बदमाशों ने पिकअप चालक को बंधक बनाकर डेड लाख की नकदी लूटी

0
181
- Advertisement -

राजसमंद ।(गौतमशर्मा वरिष्ठ संवाददाता ) राजसमन्द जिले के कुंवारिया थाना क्षेत्र के जोधपुरा गांव के नर्सरी के पास आज दिनदहाड़े एक पिकअप चालक को बंधक बना नकदी लूट ले जाने का मामला सामने आया है।बदमाशो ने चालक को बंधक बनाकर नकदी लूट ली भोपाल सागर के मालिक विजय चण्डालिया ने बताया कि चालक जगदीश प्रजापत वह भोपाल सागर से पिकअप में चावल भरकर आमेट लेकर गया और आमेट में चावल खाली कर नकदी लेकर वापस कालीमंगरी से कुंवारिया मार्ग से कुंवारिया आ रहे थे कि दोपहर 2बजे के करीब एक काली शिफ्ट गाड़ी में सवार होकर आये चार बदमाशो ने शिफ्ट कार को पिकअप के आगे लगा दी बाद में एक युवक कार से बाहर निकल पिकअप में बैठ गया बाद में चालक को पिकअप से घसीटते हुए शिफ्ट में डालकर उसके साथ मारपीट की जिससे वह घायल होगया बदमाशो ने पिकअप चालक के उसी में शर्ट से दोनो हाथ बांध कर नर्सरी में बबूल में डालकर चले गए बदमाश चालक से एक लाख64हजार रुपये भी लूट ले गए। सूचनापर कुंवारिया से बलवंत पीपाड़ा, कैलाश जाट आदि कई लोग मौके पर पहुचे जहा घायल पिकअप चालक को अस्पताल पहुचा कर ईलाज करवाया घटना की सूचना पुलिस को दी गई जहा एएसआई खेमराज सालवी मय जाप्ता भी मौके पर पंहुचीं जहा घटना की जानकारी ली कुंवारिया के बलवंत पीपाड़ा ने भोपाल सागर के व्यापारी को घटना की जानकारी दी गई जहा भोपाल सागर से व्यापारी महेंद्र जैन, कमलेश ,विक्रम शाह, आदि मौके पर पहुचे ओर पुलिस को रिपोर्ट दी पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस घटना को लेकर बदमाशो को पकड़ने के लिए जगह जगह सीसी टीवी कैमरे भी खगाल रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here