Home rajasthan आरएलडी विधायक डॉ. गर्ग ने भी बजट की सराहना

आरएलडी विधायक डॉ. गर्ग ने भी बजट की सराहना

0


भरतपुर। राजेंद्र शर्मा ब्यूरो चीफ भरतपुर से आरएलडी के विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने राज्य बजट की सराहना की है। पूर्व मंत्री व भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने राज्य बजट की सराहना करते हुये प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया है। गर्ग करते हुये कहा कि भरतपुर विधान सभा क्षेत्र के लिये उन्होंने एक हजार करोड रुपये से अधिक राशि से विकास कार्यों को बजट में शामिल किया है। जिससे क्षेत्र के विकास में निश्चय ही गति आयेगी और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होने के साथ ही रोजगार के भी अवसर बढेगे।
उन्होंने भरतपुर विधान सभा क्षेत्र के बरसो से त्यौंगा तक करीब 200 करोड रुपये एवं लुधावई टोल से तुहिया तक 150 करोड रुपये बाईपास का निर्माण कराने का बजट में प्रावधान करने और हीरादास चौराहे से कुम्हेर गेट चौराहे तक 99 करोड 1 लाख, काली की बगीची से बिजली घर-आरबीएम हास्पीटल तक 194 करोड 73 लाख की राशि से आरओबी का निर्माण कराने का बजट में प्रावधान करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुये कहा कि इनके निर्माण होने के बाद बार बार लगने वाले जाम की समस्याओं से क्षेत्र के लोगों को निजात मिलेगी। इसी प्रकार डॉ. गर्ग ने सैक्टर 13 और एसपीजेड कॉलोनी में करीब 7 करोड रुपये से सडकों का निर्माण कराने , 45 करोड रुपये की लागत से गिर्राज कैनाल का पुर्न उद्धार एवं सौन्दर्यकरण तथा सुजानगंगा नहर की डीपीआर बनवाने के अलावा किले की मरम्मत एवं गंगा मन्दिर का सौन्दर्यकरण कराने के लिये बजट प्रस्तावित करने पर भी खुशी जाहिर की है। इसके अलावा चम्बल पर आधारित पेयजल परियोजना को बजट में प्रस्तावित किया है। इससे निश्चय ही जिले की पेयजल की समस्या का समाधान हो सकेगा।
विधायक डॉ. गर्ग ने केवलादेव उद्यान के पास करीब 5 करोड की लागत से ज्यूलोजिकल पार्क बनवाने के लिये, पार्कों के विकास एवं सौन्दर्यकरण को बजट में शामिल करने, आयुष्मान मॉडल सीएचसी खोलने के अलावा मेडीकल कॉलेज में 10 करोड की लागत से स्पाइनल इंजरी सेंटर बनाने, आरबीएम हॉस्पीटल में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने भरतपुर में फूड प्रोसेसिंग पार्क, मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का अपग्रेशन व सुदृढीकरण करने, तुहिया एवं बिलौठी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने, ईआरसीपी परियोजना के तहत् चम्बल बेसिन डूंगरी बांध से बंध बरेठा होते हुये सुजानगंगा नहर में लिंक करने, खेल अकादमी खोलने, कर्मशील भवन बनाने, संभाग स्तर पर बालिका सैनिक कॉलेज खोलने तथा स्पोर्ट्स कॉलेज खोलने को बजट में प्रस्तावित करने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं वित्तमंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने भरतपुर में विश्वविद्यालय खोलने की भी आवश्यकता प्रतिपादित करने का मुख्यमंत्री से आग्रह किया।
.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version