कांग्रेस पार्टी 75 वीं वर्षगांठ पर, निकालेगी 75 किलोमीटर लंबी पदयात्रा

0
175
- Advertisement -

जयपुर । भारत की आजादी की 75 वर्षगांठ मनाने के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में 9 अगस्त से 15 अगस्त के बीच 75 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा में जिले के विधायक, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, सांसद प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी ,वर्तमान जिलाध्यक्ष ,निवर्तमान जिलाध्यक्ष, नेताओं एवं पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे । कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाने हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिलों में 75 किलोमीटर की पदयात्रा निकालेंगे । पदयात्रा सभी जिलों में निकाली जाएगी I लिए गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी जिलों के पर्यवेक्षक एवं समन्वय प्रभारी नियुक्त कर दिया ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here