कांग्रेस और बीजेडी ने ओड़िशा को गरीबी के गर्त में धकेला-भजनलाल शर्मा

0
80
- Advertisement -

पुरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ओड़िशा में 50 वर्ष कांग्रेस ने और 25 वर्ष बीजेडी ने शासन किया। दोनों पार्टियों ने मिलकर 75 साल में ओड़िशा को गरीबी के गर्त में धकेल दिया। उन्हांेने कहा कि आज ओड़िशा में युवाओं, किसानों और महिलाओं की स्थिति बेहद खराब है। युवाओं को बेरोजगारी के कारण रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य में पलायन करना पड़ रहा है। यहां के किसानों की आय देश में सबसे कम है तथा महिला अत्याचार के मामले में तो ओड़िशा देश का नंबर एक राज्य बन चुका है।

शर्मा शनिवार को ओड़िशा के पुरी में आयोजित प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश ने पिछले 10 वर्षों में प्रगति की नई उचाईयां छुई हैं। चाहे गरीब कल्याण की बात हो या विकास की, सीमा सुरक्षा का मुद्दा हो या दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने का, हर क्षेत्र में हमारा परचम लहरा रहा है। शर्मा ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अटूट विश्वास करती है क्योंकि वे जो कहते हैं वही करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ओड़िशा में इस बार विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत प्राप्त होगा और राज्य में डबल इंजन की सरकार बनेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन नेशन-वन राशन कार्ड और आयुष्मान भारत योजना जैसी केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ओड़िशावासियों को राज्य सरकार की हठधर्मिता के कारण नहीं मिल पा रहा है। भाजपा सरकार आने पर यहां के लोगों को ऐसी सभी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा तथा किसानों का चावल भी 3,100 रूपए क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here