कलक्टर राजोरिया ने धरियावद के महात्मा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया

0
81
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

धरियावद प्रतापगढ़। ( हितेश पालीवाल) जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया ने धरियावद के राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया और संधारित रजिस्टरों की जांच की। जिला कलक्टर डॉ. राजोरिया ने प्रधानाचार्य से विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में पूछा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने साफ सफाई, पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में निर्देश दिए। उन्होंने सभी संधारित किए जाने वाले रजिस्टरों को नियमानुसार समय पर संधारित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।


उन्होंने ने विद्यालय की कक्षा कक्षों की स्थिति, लाइब्रेरी का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से बातचीत कर उनका फीडबैक भी लिया। निरीक्षण के दौरान धरियावद तहसीलदार दीपिका कटारा सहित विद्यालय का स्टॉफ भी उपस्थित रहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here