कन्हैया लाल के हत्यारे रियाज अतारी के बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़ने होने का आरोप, बीजेपी ने नकारा

0
124
- Advertisement -

उदयपुर। नूपुर शर्मा के बयानों का समर्थन करने पर कन्हैया लाल साहू की हत्या करने के मुख्य आरोपी रियाज अतारी का संबंध भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे से था। सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें रियाज अतारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं के साथ नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया का स्वागत करते नज़रआ रहे है। ऐसा माना जा रहा है कि रियाज अटारी भाजपा से जुड़कर भाजपा के किसी बड़े नेता की हत्या करने के प्रयास में हो ,अब पुलिस उससे इस मामले में इस पक्ष को ध्यान में रखकर भी जांच करेगी। जैसे ही रियाज अतारी की गुलाब चंद कटारिया के साथ फोटो वायरल हुई है ,उसके बाद से भाजपा नेता भी कुछ बोलने की स्थिति में नजर नहीं आ रहे हैं । हालांकि गुलाबचंद कटारिया का कहना है कि वह व्यक्तिगत रूप से रियाज को नहीं जानते हैं। अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जरूर उनका स्वागत किया था । इस दौरान कौन उनके साथ थे इसकी जानकारी मेरे पास नहीं है ।उनसे इस मामले की जांच करें और वह भी कोई भी जुड़ा हो तो उसको भी गिरफ्तार करें।

अलप्संख्यक मोर्चा ने किया इंकार

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम सादिक ने और महासचिव हमीद खान मेवाती ने एक बयान जारी कर रहा है आरोपी रियाज अतारी का बीजेपी से कोई लेना- देना नहीं है। वह पार्टी का सदस्य नहीं है। किसी कार्यक्रम में बड़े नेता के साथ फोटो खिंचवाने से आप उसे किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जोड़ सकते।

- Advertisement -
Previous articleजयपुर, अलवर , दौसा में कल भी नेट बंद रहेगा
Next articlealtv के जूबैर खान कोर्ट में पेश
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here