Home rajasthan औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में काले पानी का बदला रंग

औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में काले पानी का बदला रंग

0
       

अलवर। ( चंद्रशेखर शर्मा वरिष्ठ संवाददाता) भिवाड़ी औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में पिछले करीब 40 सालों से उद्योगपतियों और आमजन के लिए परेशानी का सबब बनी काले पानी और जल भराव की समस्या का अब समाधान होता नजर आ रहा है। बारिश के दिनो मे भिवाड़ी क्षेत्र में अक्सर नजर आने वाला काला पानी इस बार सख्त प्रशासनिक मॉनिटरिंग और उचित मैनेजमेंट के चलते नजर नहीं आ रहा है। हाल ही दो बारिशों के दौरान ड्रेनेज के पानी के सैंपल लिए गए थे। पिछले साल के मुकाबले इस बार के सैंपल की रिपोर्ट में काफी सुधार हुआ है। पिछले साल की तुलना में ड्रेनेज के पानी में पीएच, टीएसएस, सीओडी और भी बीओडी में काफी सुधार हुआ है। प्रदूषण मंडल ने ड्रेनेज के पानी के नमूनों की जांच नेशनल बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड फेलिमेशन लेबोरेटरीज से कराई। जांच के रिजल्ट सकारात्मक आने से प्रशासन की मॉनिटरिंग और व्यवस्थाओं का असर साफ तौर पर नजर आ रहा है।

खैरथल कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला ने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही इस समस्या पर प्लानिंग के साथ गंभीरता से कार्य किया। हरियाणा प्रशासन से संपर्क कर कार्यवाही करवाई गई। कलेक्टर ने भिवाड़ी जलभराव समस्या के समाधान के लिए मार्च से जून 2024 मे नगर परिषद द्वारा अमृत 1 में शेष रहे कार्य को पूरा करते हुए 10 कि.मी. पाइपलाइन बिछाईकर 500 घरों को सीवरेज पाइपलाइन से जोड़ा गया। जिससे लगभग 20 हजार लोग लाभान्वित हुए। रीको और RSPCB द्वारा औद्योगिक इकाइयों के निरीक्षण हेतु संयुक्त टीम का गठन कर 1600 इकाइयों का निरीक्षण किया गया। साथ ही मुख्य नाले में अपशिष्ट डालती पाई गई 48 औद्योगिक इकाइयों को तुरंत प्रभाव से बंद किया गया। वर्तमान में सभी इकाइयों का अपशिष्ट कनड्यूट लाइन में होते हुए CETP तक पहुंचा रहा है। कलेक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला ने पहल करते हुए बीडा भिवाड़ी द्वारा तकनीकी रूप से सक्षम ड्रेनेज मास्टर प्लान राज्य स्तर पर अनुमोदन हेतु भेजा गया जिसकी हाल ही में सरकार ने बजट में घोषणा की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version