ओलम्पिक में भारतीय पुरूष हॉकी टीम का कीर्तिमान भजनलाल

0
99
- Advertisement -


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुरूष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई

जयपुर। ब्लॉक टुडे न्यूज़ मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पेरिस ओलम्पिक में पुरूष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय टीम ने स्पेन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए जो जीत दर्ज की है, वह पूरे देश के लिए स्वर्णिम पल है। साथ ही, भारतीय हॉकी टीम का लगातार दो ओलम्पिक्स में पदक जीतना उनकी इस उपलब्धि को खास बनाता है। शर्मा ने कहा कि दृढ़ निश्चय, कड़ी मेहनत एवं टीम भावना से प्राप्त यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here