विधायक ओम प्रकाश हुडला का भाई हरिओम मीना एमटीएस की परीक्षा में फर्जीवाड़ा करते गिरफ्तार

0
110
- Advertisement -

जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके हैं जहां महुआ से निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुडला के छोटे भाई हरिओम मीणा को एमटीएस की परीक्षा में पैसे लेकर डमी कैंडिडेट से परीक्षा दिलाते हुए गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि हरिओम मीणा को फर्जी अभ्यर्थी को डमी कैंडिडेट के तौर पर परीक्षा देते पकड़ा ग़या। पकड़े जाने पर उसने अपने आप को विधायक ओम प्रकाश हुडला का भाई बताया है । पुलिस अभ्यर्थी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में हरिओम मीणा ने स्वीकार किया कि एसएससी , एमटीएस परीक्षा में फ़र्जी कैंडिडेट ऋषि कुमार पुत्र सियाराम मीणा , उमेश पुत्र कंवरपाल मीणा के स्थान पर परीक्षा दे रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हरिओम मीणा को पैसे लेकर डमी कैंडिडेट बैठाने के आरोप में गिरफ्तार किया है ।पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

इस संदर्भ में हमने विधायक ओम प्रकाश हुडला से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। पकड़ा गया अभ्यार्थी अपने आप को हरिओम मीणा और ओम प्रकाश हुडला का भाई बता रहा है ।इस बारे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here