एससी एसटी का भारत बंद 21 को

0
86
- Advertisement -

दलित वर्ग की मीटिंग में भारत बंद को लेकर रणनीति पर चर्चा

पुलिस प्रशासन ने भी कसी कमर, सुरक्षा के रहेंगे पूरे बंदोबस्त
व्यापार महासंघ ने भारत बंद को दिया समर्थन

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

किशनगढ रेनवाल। (नवीन कुमावत, वरिष्ठ संवाददाता )। 21 अगस्त को भारत बंद को लेकर दलित वर्ग के संगठनों एवं एससी-एसटी समुदाय ने रैगर समाज की धर्मशाला में मीटिंग कर इसकी पूरी रूपरेखा को लेकर चर्चा की। मीटिंग में कार्यकर्ताओं की अलग अलग समितियां बनाकर इन्हें जिम्मेदारी दी गई।

पुलिस प्रशासन ने कसी कमर व्यापार मंडल ने दिया समर्थन

भारत बंद के आह्वान को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सचेत है। आमजन की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी पूरे बंदोबस्त किए हैं।
जानकारी के अनुसार 21 अगस्त को भारत बंद की रैली और सभा का आयोजन रेनवाल के कबूतर चौक मुख्य बाजार में किया जाएगा।

यहां रेनवाल उपखंड की सभी 25 ग्राम पंचायत से एवं किशनगढ़ रेनवाल से रैली में शामिल कार्यकर्ता कबूतर चौक पहुंचेंगे। इसके बाद यहां सभा का आयोजन किया जाएगा। सभा के बाद उपखंड अधिकारी अभिमन्यु सिंह कुंतल को राष्ट्रपति के नाम इस संबंध में ज्ञापन दिया जाएगा।

यह रहे मौजूद
इस बैठक में संयोजक हंसराज बोकालिया, पार्षद गोपाल दायमा, संतोष सांखला, कल्याण दायमा, लक्ष्मी नारायण, मनोज पाटोदिया, श्रीकांत वर्मा, सुनील सांखला, गिरधारी उज्जैनिया, मुकेश उज्जैनिया, भगत सिंह खांडेकर, रामप्रसाद शेरावत, योगेश कुलदीप, प्रशांत बोकोलिया, बाबूलाल बाकोलिया, प्रेम प्रकाश मुंडोतिया, मोतीलाल उज्जैनिया, हीरालाल उज्जैनिया, रामकिशोर मनोहर, किशनलाल अलोरिया, बाबूलाल मीना पूर्व सरपंच, बाबूलाल रलावता, भंवरलाल संभरिया, भंवर लाल सांभरिया रोशन दायमा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here