एनीकट के पानी के बहाव क्षेत्र में बने मकानों को लेकर आक्रोश

0
87
- Advertisement -

बिजयनगर, ब्यावर । (रामलाल नंगवाड़ा संवाददाता ) एनीकट के पानी के बहाव क्षेत्र में बने पक्के मकानो को लेकर क्षेत्रवासियों ने तहसीलदार शिल्पा चौधरी को ज्ञापन सोपा।
प्रशासन से तुरंत एक्शन लेते हुए तहसीलदार , गिरदावर सहित नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी  शिखरानी रोड स्थित एनीकट पहुंचे और मौका मुआयना किया । मौके पर अवैध बने मकानों और तोड़ी गई एनीकट की पाल के खिलाफ का कार्यवाही करने का निर्देश दिये।
आपको बता दे कि एनीकट भराव क्षैत्र अनेक अवैध तरीके बने मकान कभी धराशाई हो सकते हैं।
लोगों ने ज्ञापन देकर मांग की है कि मौसम विभाग के भारी वर्षा की चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है और एनीकट में पानी की आवक भी अत्यधिक हो रही है अब अगर कोई हादसा होता है तो जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी।
कार्यवाही के दौरान तहसीलदार शिल्पा चौधरी,ईओ प्रताप सिह, गिरदावर प्रकाशचंद बोहित , हरिसिंह प्रजापत सहित मोजूद रहें।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here