
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नसीराबाद/अजमेर। (जितेंद्र बालोत )। खबर अजमेर जिले के नसीराबाद शहर से है जी हां हम बात कर रहे हैं अनाज मंडी में स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के एटीएम रूम की,जहां एटीएम की सुरक्षा के लिए एटीएम रूम पर गार्ड तैनात नहीं है। एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं होने की ड्यूटी एक आवारा सांड निभा रहा है जो रोजाना रात होते ही एटीएम रूम में रात भर गार्ड की तरह आकर बैठ जाता है । सुबह होते ही एटीएम रूम से वापस आवारा सांड घूमने के लिए निकल जाता है । आश्चर्य की बात है कि इतना कुछ होते हुए भी बैंक प्रबंधन इस और ध्यान नहीं दे रहा। कहने तो तो इसमें सीसीटीवी लगा हुआ है जिससे सारी फुटेज बैंक प्रबंधन के पास पहुंचती है इसके बावजूद बैंक प्रबंधन यहां पर गार्ड की व्यवस्था नहीं कर रहा और न कोई ठोस इंतजाम कर रहा कि जिससे सांड एटीएम में नहीं घुसे। स्थानीय नागरिक जतन चौधरी ने बताया कि वो कई बार रात्रि में एटीएम पर जाते हैं तब उन्होंने एटीएम में गार्ड की जगह आवारा सांड को एक रूम में गार्ड की तरह खड़े देखा लेकिन अभी तक बैंक प्रबंधन इस कोई ध्यान नहीं दे रहा है हो सकता है उसे किसी वारदात का इंतजार हो। कई लोगों का तो यह भी कहना है कि रोजाना आवारा सांड बाजार में घूम फिर कर संध्या की टाइम बैंक के बाहर आकर खड़ा हो जाता है और जैसे ही बैंक बंद होते हैं वैसे ही सांड एटीएम रूम का दरवाजा खोलकर सुरक्षा गार्ड की तरह एटीएम के अंदर जाकर खड़ा हो जाता है….. परंतु इस सांड ने आज दिन तक किसी को किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं पहुंचाया है। सांड इतना समझदार है कि जैसे ही कोई व्यक्ति एटीएम रूम में जाता है तो वह खुद व्यक्ति को खड़े होने के लिए अपनी जगह से साइड हो जाता है और एटीएम से वापस व्यक्ति के बाहर जाते ही सांड वापस अपने स्थान पर आकर खड़ा हो जाता है। इलाके में चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही है लेकिन बैंककर्मी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।


















































