एक ही रात में चार घरों के टूटे ताले, चोरों ने सोने चांदी के गहने और नकदी चुराई

0
206
- Advertisement -


लूणी रोहित रिपोर्टर नी पुलिस थाना लूणी क्षेत्र में सोमवार रात्रि अज्ञात चोरों ने चार घरो के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस सभी की वारदातों का जायजा लेकर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार लूणी थाना क्षेत्र के लूणी कस्बे में पुलिस थाना से आधा किलोमीटर दूरी पर चार घरों को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया।

छठ के रास्ते से घुसे चोर

पहली चोरी मूलाराम मेघवाल के घर हुई। चोर छत के रास्ते से घर में घुसे और कमरे में रखे दो बक्सों को उठाकर बाहर ले जाकर सोने-चांदी के कीमती गहने तथा नकदी निकालकर बक्से वहीं छोड़कर भाग गए। मूलाराम के घर में तीन सदस्य थे जो सभी छत पर ही सो रहे थे। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा की चोरों द्वारा नींद की दवाई सुगाई गई जिससे सभी सदस्यों की नींद सुबह होने पर ही खुली। वही तीन अन्य चोरिया कुछ दूरी पर ओमाराम, सोनाराम और रामाराम के घर हुई जिसमें सोने चाँदी के गहने तथा नकदी चोरी होने की सूचना है। हालांकि अभी चोरी हुए सामान की जानकारी जुटाई जा रही है पूरी जानकारी मिलने पर पुलिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी। वहीं घटना स्थल का डॉग स्क्वायड टीम व एफएसएल की टीमें ने जायजा लिया है। गौरतलब है की इससे पहले भी पुलिस थाना लूणी क्षेत्रान्तर्गत कहीं बड़ी चोरी की घटनाएं सामने आई है सरेचा में हुई एक साथ तीन चोरी की वारदात के बाद ग्रामीणो ने पुलिस थाना लूणी का घेराव किया था जिसमें पुलिस ने कुछ ही दिनों में चोरी के खुलासे के आश्वाशन दिया था। लेकिन आज दिन तक चोरी का खुलासा नही हुआ है। उसके बाद अब एक ही रात में चार चोरी की वारदात सामने आने से ग्रामीणो में भारी आक्रोश है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here