उमराह मक्का मदीना यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का इस्तकबाल किया

0
87
- Advertisement -

सभी ने कहा जाओ मदीना वाले को मेरा सलाम कहना

मकराना। ( अब्दुल सलाम गैसावत संवाददाता लोक टुडे न्यूज नेटवर्क)

मकराना शहर से उमराह मक्का मदीना की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का सऊदी अरब के मक्का मदीना जाने वाले जयरीन का इस्तकबाल किया। पुलिया फाटक के पास रहने वाले समाज सेवी मुजफ्फर अली टाँक के पुत्र मोहम्मद अली टॉक उर्फ़ नेपाली, पुत्र वधू तमन्ना बेगम, व पत्नी फरजाना बेगम, यह उमराह के लिए मक्का मदीना की जियारत करने के लिए जा रहे हैं। इन उमरा यात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस दौरान कांग्रेसी नेता अब्दुल गफूर चौहान, अब्दुल कयूम हिंदुस्तान, समाजसेवी मोहम्मद इकबाल भाटी, शहादत अली टॉक, मोहम्मद आलम टॉक, साजिद अली टॉक, फिरोज अली टॉक, मकराना नगर परिषद के उप सभापति अब्दुल सलाम भाटी, पार्षद मेहंदी हसन, पार्षद इस्तखार उद्दीन, अंजुमन इस्लाम मुस्लिम के पूर्व सचिव हाजी अनवर अली गैसावत, शौकत अली टॉक, समस्त टॉक परिवार यहां पर मौजूद हे सभी आए हुए मेहमानों का इस्तकबाल किया गया यात्रियों को उमरा यात्रा के अरकान भी विस्तार से बताए गए। अल मदद विकास सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष हाजी मुगैयर आलम गैसावत, पूर्व सचिव हाजी अब्दुल सलाम गैसावत अल मदद विकास सेवा समिति सचिव अब्दुल रहीम गैसावत सभी ने माला पहनाकर मुबारकबाद दी। साथ ही मकराना सहित देश की खुशहाली के लिये दुआऐं करने का आग्रह किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here