Home rajasthan उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने तिरंगा यात्रा को किया रवाना

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने तिरंगा यात्रा को किया रवाना

0

शक्ति पीठ मां नागणेच्या जी के दर्शन कर प्रदेश की उन्नति एवं खुशहाली की कामना की

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बालोतरा । (प्रेम सोनी आर.एन सांवरिया) उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी मंगलवार को जिले के दौरे पर रही।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शक्ति पीठ मां नागणेच्या जी के दर्शन कर प्रदेश की उन्नति एवं खुशहाली की कामना की।

तत्पश्चात, #एकपेड़मांकेनाम और #हरियालो_राजस्थान के अंतर्गत मंदिर परिसर में मारवाड़ राजपूत सभा द्वारा आयोजित विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर लगभग पांच हजार पौधों को रोपित कर उनके संरक्षण का हम सभी ने संकल्प लिया।
उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेवासियों से अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की।


उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार निरंतर विकास कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस बजट में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। हमारा प्रयास हर क्षेत्र में विकास करना है, कही भी विकास की कोई कमी नही रहेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि मंदिर प्रांगण के पास की दोनो सड़कों एवं निर्माणाधीन भवन का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा।


इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने संबोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में सघन वृक्षारोपण महाभियान चलाया जा रहा है। आज पर्यावरण संकट को पूरा विश्व महसूस कर रहा है। जलवायु परिवर्तन की चुनौती मानव जीवन के लिए संकट है। प्राकृतिक संसाधनों के अति दोहन के कारण आज विकट परिस्थितियां पैदा हुई है।
यह प्रमुख लोग रहे मौजूद

इस कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ राजपूत समाज के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा, नागणेच्या माता ट्रस्ट के अध्यक्ष उम्मेद सिंह, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़, पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी, पूर्व बायतु भाजपा प्रत्याशी मालाराम, पूर्व शिव भाजपा प्रत्याशी स्वरूप सिंह जी राठौड़ (खारा), भैरूंदा प्रधान जसवंत सिंह थाटा, बाड़मेर भाजपा अध्यक्ष बाबू सिंह राजपुरोहित, वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारीगण व आमजन उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version