Home rajasthan उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने केन्द्रीय बजट को विकसित भारत बनाने वाला...

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने केन्द्रीय बजट को विकसित भारत बनाने वाला बताया

0


जयपुर। (लोक टुडे संवाददाता) उप मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेमचंद दरवाने बैरवा ने आज रोडवेज मुख्यालय से पांच नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना की और बसों में जाकर उनका अवलोकन भी किया ।अधिकारियों से उनके बारे में जानकारी ली ,उसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर बसों को अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया । इस दौरान बैरवा के साथ रोडवेज के आला अधिकारी भी मौजूद रहे सभी ने नई बसें रवाना करने पर उपमुख्यमंत्री दो बेरवा का आभार भी व्यक्त किया

इस दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्रीय बजट से विकसित भारत बनेगा यह बजट सभी का ख्याल रखने वाला बजट है ।उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने केन्द्रीय बजट 2024-25 का स्वागत करते हुए कहा है कि ये बजट आमजन को ध्यान में रखते हुए लाया गया हैं। ये बजट देश को विकसित भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने इस बजट को लेकर केन्द्र सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि ये बजट वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करेगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि ये बजट यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कृषि, रोजगार, सामाजिक न्याय, नवाचार, ऊर्जा, सुरक्षा, बुनियादी ढांचे को मजबूती देगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version