उपमुख्यमंत्री डॉ बैरवा का जन्मदिन शनिवार को

0
207
- Advertisement -

विभिन्न मंदिरों में दर्शन के साथ आमजन के बीच मनाएंगे अपना जन्मदिन
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर,।(आर एन सांवरिया) उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा कल शनिवार को अपना 55वां जन्मदिन मनाएंगे। सरल, सहज एवं सौम्य व्यक्तित्व के धनी उप मुख्यमंत्री अपने दिन की शुरुआत मोती डूंगरी गणेश मंदिर से करेंगे और दोपहर बाद अपने विधानसभा क्षेत्र दूदू के शैलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आमजन के बीच जन आशीर्वाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।
शनिवार सुबह मोती डूंगरी गणेश मंदिर और मानसरोवर स्थित वीर तेजाजी महाराज मंदिर के दर्शन के पश्चात डॉ बैरवा का बाणयावाली स्थित गौशाला जाने का कार्यक्रम है। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र दूदू के विभिन्न स्थानों, मंदिरों के दर्शन एवं आमजन के बीच अपना जन्मदिन मनाएंगे।

वर्ष 1969 को दूदू जिले की मौजमाबाद तहसील के ग्राम श्रीनिवासपुरा में जन्मे डॉ बैरवा, स्व रामचंद्र बैरवा और स्व साहरू देवी के सुपुत्र हैं। डॉ बैरवा 14वीं (2013-18) और 16वीं विधानसभा के लिए दूदू विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। ‌वर्तमान सरकार में उपमुख्यमंत्री पद पर आसीन हैं।

जमीन से जुड़े डॉ बैरवा का जीवन सादगी से भरा है। राजस्थान के विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ काम करने वाले उप मुख्यमंत्री जन-जन में खासे लोकप्रिय हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here