ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट को राज्य सरकार करेगी पूरा- गहलोत

0
117
- Advertisement -

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ईआरसीपी को लेकर चल रही केंद्र और राज्य सरकार की लड़ाई के बीच बड़ा निर्णय किया है। गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार इसमें सहयोग दे या नहीं दे राज्य सरकार खुद अपने दम पर इस प्रोजेक्ट को पूरा कर पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में सिंचाई और पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री का ये फैसला वाकई में बहुत बड़ा है। इलाके के लोगों के लिए तो इससे बड़ी कोई खुश खबर नहीं हो सकती। ये घोषणा मुख्यमंत्री गहलोत ने जयपुर में आयोजित पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना पर जनप्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान सम्मेलन में की। गहलोत ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस योजना पर रोड़े अटकाना चाहती है। लगातार एक के बाद एक करके बहाने कर रही है। लेकिन हमने तय किया है कि हम पूर्वी राजस्थान की इस महत्ती योजना को पूरा करेंगे। इसके लिए राज्य सरकार खुद पैसा खर्च करेगी। गहलोत सरकार के इस निर्णय से बीजेपी और खासतौर पर केंद्र सरकार को नए सिरे से सोचना पड़ेगा। क्योंकि गहलोत ने एक बड़ा मुद्दा उनके हाथ से हथिया लिया है। जिसको लेकर वे गहलोत सरकार पर लगातार हमलावर होने की कोशिश कर रहे थे। जबकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहले दिन से ही इस मुद्दे पर बढ़त बनाए हुए थे। वे लगातार पत्र- लिखकर केंद्र सरकार से इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग कर रहे थे। लेकिन केंद्रीय जस संसाधन मंत्रालय ने इस पर हाल ही में रोक लगाने की बात कही थी। इसके बाद मुख्यमंत्री और आक्रामक हो गए और उऩ्होंने पहले अपने आवास पर और बाद में जयपुर के बिड़ला सभागार में जनप्रतिनिधियों और किसानों से इस विषय पर चर्चा की । चर्चा के बाद गहलोत ने इस प्रोजेक्ट को राज्य सरकार के पूरा करने की घोषणा कर दी। गहलोत की इस घोषणा से मंच और सामने मौजूद जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया।

सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश, रमेश मीणा, मुरारी लाल मीणा, जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी, जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ,जयपुर शहर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, देहात अध्यक्ष जिला अध्यक्ष राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव ,जयपुर जिले के प्रभारी उपाध्यक्ष एवं मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने भी संबोधित किया । सम्मेलन में अलवर, भरतपुर, कोटा ,झालावार, जयपुर ,दौसा ,करौली ,धौलपुर, जिले के सभी विधायक ,विधायक प्रत्याशी, सांसद, सांसद प्रत्याशी, जिला प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, प्रधान ,पंचायत समिति सदस्य ,सरपंच, नगर पालिका चेयरमैन ,पार्षद ,सभापति, बोर्ड के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन ,महिला कांग्रेस ,सेवा दल के पदाधिकारी मौजूद रहे। मंच संचालन आर चौधरी ने किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here