आरएलपी करेगी सामाजिक समरसता के लिए काम बेनीवाल

0
107
- Advertisement -

जोधपुर। नागौर से सांसद और आरएलपी की संयोजक हनुमान बेनीवाल ने जालौर जाने से पूर्व जोधपुर में मीडिया से बातचीत में राजस्थान सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दलितों के वोट तो चाहिए, लेकिन उनके राज में दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं, जिन्हें रोकने में मुख्यमंत्री असफल रहे । बेनीवाल ने कहा कि दलित समाज ने अपने वोटों के आधार पर कांग्रेस पार्टी को हमेशा सत्ता में रखा है। लेकिन इसके बावजूद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राज में दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं। कभी मूछें रखने पर तो कभी मटके से पानी पर हत्या हो जाती है। महिलाओं के साथ बलात्कार गैंगरेप तो सामान्य बातें हैं। इसके बावजूद भी मुख्यमंत्री को उदयपुर में हत्या होती तो जाने का समय मिल जाता है। लेकिन जब जालौर के सायला में एक दलित की हत्या हो जाती है तो मुख्यमंत्री को आने का समय नहीं है। बल्कि वह इस मामले पर ही लीपापोती करने में जुटे हैं। बेनीवाल ने तो यहां तक कह दिया कि मामला बच्चे के मटके से पानी पीने पर ही हुआ है। मानना पड़ेगा कि अभी कई स्थानों पर इस तरह की घटनाएं आम बात है और इसे दूर करने के लिए संघर्ष करेंगेl घटना को लेकर पहले दिन से ही आरएलपी और दलित संगठन लगातार संघर्ष कर रहे हैं और न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। मैंने तो सभी लोगों से इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने की अपील की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here