Home rajasthan आदिवासी वेशभूषा, वाद्य यंत्रों के साथ सड़कों पर निकले

आदिवासी वेशभूषा, वाद्य यंत्रों के साथ सड़कों पर निकले

0

(प्रियंका माहेश्वरी, संवाददाता लोक टुडे न्यूज नेटवर्क)
प्रतापगढ़। बारिश के बच हजारों लोगों ने वाद्य यंत्रों के साथ निकाला जुलूस, रंग बिरंगी वेशभूषा में नजर आया समाज, अधिकारों के प्रति किया जागरूक
प्रतापगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष पर जिले भर में आदिवासी समुदाय द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर गांव काशन से हजारों आदिवासी समुदाय के लोग मुख्यालय पर पहुंचे और अपने पुराने वाद्य यंत्र और वेशभूषा के साथ जमकर नृत्य किया।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240809-WA0151.mp4


भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा शहर के हाई स्कूल ग्राउंड के अंदर आम सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें आदिवासी समुदाय के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति सचेत और जागरूक रहने का आह्वान किया गया।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240809-WA0149.mp4

शहर में 2 घंटे तक रहा ट्रैफिक जाम शहर में करीब 50 हजार से अधिक आदिवासी समाज के लोग एकत्रित हुए। जिससे नेशनल हाईवे पर करीब एक से डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, लेकिन कोतवाली पुलिस ने अपनी सूझबूझ से गलियों चौराहे तिराहे पर ज्यादा देर तक जाम नहीं लगने दिया। शहर में शांति और कानून व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस जाब्ता तैनात रहा।रंग बिरंगी वेशभूषा में महिला पुरुष दिखे जिले भर में रंग बिरंगी वेशभूषा और तीर कमान पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ आदिवासी समाज के महिला पुरुष नजर आए। इस दौरान उन्होंने जमकर आदिवासी वाद्य यंत्रों के साथ नृत्य भी किया।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240809-WA0150.mp4

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version