
जयपुर ।( वर्षा मेहरा )शहर के मुरलीपुरा स्थित शंकर कॉलोनी में स्थित लक्ष्मी नारायण कपालेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी गिर्राज शर्मा( 60) ने मंदिर कमेटी से परेशान होकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। शर्मा का देर रात SMS अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।
मंदिर के पुजारी की पत्नी चंद्रकांता ने मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष मूलचंद (68),अध्यक्ष दिनेश धारीवाल( 42) )व्यवस्थापक सांवरमल अग्रवाल(63), शंकर जोशी ,मालीराम स्वामी , रामकिशन शर्मा अशोक झालानी पर मुकदमा दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस ने मंदिर कमेटी के दिनेश मूलचंद रामकिशन और सांवरमल को गिरफ्तार कर लिया है।
पुजारी के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा देने की मांग
घटना के बाद ब्राहमण समाज ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर मृतक परिवार को 5000000 का मुआवजा देने और एक सरकारी नौकरी देने की मांग की है। मांगे नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।घटना के बाद पुजारी के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।मंदिर का पुजारी पार्क में बने मंदिर में वर्ष 2000 से पूजा कर रहा था।लेकिन 2011 में बनी मंदिर कमेटी अब मंदिर के पुजारी को बेदखल करने के लिए दबाव बना रहीं थी जिससे परेशान होकर ही पुजारी ने आत्मदाह कर लिया।














































