मुहार व औगाड़ में गिरी बिजली
शाहबाद बारां आदर्श भार्गव रिपोर्टर कस्बाथाना क्षेत्र में मंगलवार को जोरदार बारिश हुई। इस दौरान आगर रोड़ मुहार में बिजली गिरने से एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। थाना अधिकारी व हैड कॉन्स्टेबल अखेराज सिंह ने बताया कि घायल के पिता शंकर कुशवाहा ने जानकारी दी कि खेत पर टापरी में बैठे हुए थे अचानक आसपास बिजली गिरी जिसकी चपेट में कालू कुशवाहा उम्र 35 साल निवासी कस्बाथाना आ गया।
दूरभाष की सूचना पर परिजन व पुलिस पहुंची घायल को कस्बाथाना अस्पताल लाए जंहा उनका उपचार किया गया। साथ ही औगाड़ गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में मीना जाटव पति का नाम नेमी जाटव आ गई। जिसको भी कस्बाथाना अस्पताल में भर्ती कराया गया जंहा डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है
