सूरतगढ़,श्रीगंगानगर। (संजय चौधरी) आकाशवाणी सूरतगढ़ में हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम प्रमुख डॉ. गौरव यादव ने आमंत्रित अतिथि और प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा हिन्दी कार्यशाला का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उपमहानिदेशक (अभि.) आर एल असवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
असवाल ने उदबोधन में कहा कि हिन्दी का प्रयोग गर्व के साथ किया जाना चाहिए। मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीगंगानगर के हिन्दी विभाग के सह आचार्य डॉ. आशाराम भार्गव ने राष्ट्र निर्माण में हिन्दी की भूमिका को उजागर किया।
हिन्दी के प्रयोग में होने वाली सामान्य त्रुटियों से अवगत कराया। प्रशासनिक अधिकारी एम. के. बंसल द्वारा आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
