आईपीएस रवि दत्त शर्मा के खिलाफ बयान के विरोध में डोटासरा का विरोध

0
106
- Advertisement -

डीडवाना। (मनीष पारीक वरिष्ठ संवाददाता ) जिले के नावा शहर में आज सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा कांग्रेस कमेटी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा IPS अधिकारी रविदत्त शर्मा के ख़िलाप अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए राजनीतिक वाह वाही लूटने व प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा करने पर विरोध प्रदर्शन किया। सर्व ब्राह्मण महासभा के अधिकारियों ने SDM विश्वामित्र मीणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। सर्व ब्राह्मण समाज ने परशुराम भवन में मीटिंग कर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए बाइक रैली के साथ सेकड़ो ब्राह्मण समाज के लोगो ने डोटासरा के ख़िलाप नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। गोबिंद सिंह डोटासरा माफी मांगो ,ब्राह्मण समाज एकता जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए गए। प्रदेश भर में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा उपखण्ड अधिकारियों को ज्ञापन दिए जा रहे है।

सर्व ब्राह्मण समाज ने डोटासरा के ख़िलाप कठोर कार्यवाही की मांग की है। कहा है कि पार्टी के बड़े पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा ऐसी हल्की भाषा का प्रयोग करने से असामाजिक तत्वों को बढ़ावा मिलेगा व ईमानदार अधिकारियों का मनोबल कम होगा। मुख्यमंत्री से सर्व ब्राह्मण समाज ने गोबिंद सिंह डोटासरा के ख़िलाप सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here