Home rajasthan आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जयपुर में किया धरना प्रदर्शन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जयपुर में किया धरना प्रदर्शन

0

जयपुर। ( लोक टुडे संवाददाता) आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नियमित करने और नियमित होने तक सम्मानजनक वेतन भत्ते देने की मांग को लेकर जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सोपा । प्रदेश भर से आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना था कि उनसे सरकार के सारे काम करवाए जाते हैं। लेकिन वेतन भत्ते सबसे कम दिए जाते हैं। सरकार ने कई बार इस बात की घोषणा की है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन बढ़ाया जाएगा, उन्हें नियमित किया जाएगा। लेकिन लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इसकी मांग कर रहे हैं । हर साल धरना प्रदर्शन भी करते हैं । लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभी तक भी नियमित नहीं किया गया ।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक सरकार नियमित नहीं करती है तो उन्हें सम्मानजनक वेतन भत्ते दे, जिससे कि उनका गुर्जर बसर हो सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version