आरोपी के क़ब्ज़े से चार पिस्टल, मैगज़ीन व ज़िंदा कारतूस बरामद

मेहंदीपुर बालाजी।( राजेश शर्मा संवाददाता)मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के क़ब्ज़े से चार अवैध पिस्टल, मैगज़ीन व 18 कारतूस बरामद किये है । थाना प्रभारी गौरव प्रधान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पंजाब के अमृतसर जिले का रहने वाला है। पुलिस को इनपुट मिला था कि जग्गू भगवानपुरिया गैंग का एक बदमाश किसी वारदात की फिराक में मेहंदीपुर बालाजी आया हुआ है। सूचना पर एएसआई शीशराम आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मीन भगवान मंदिर के पास हेलीपैड के रास्ते में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया । उन्होंने बताया कि आरोपी जशनप्रीत सिंह उम्र 19 निवासी गुरु की बडाली ज़िला अमृतसर के पास है। कैरी बैग की तलाशी मे कपड़ों के नीचे हथियारों का ज़ख़ीरा मिला। जिसमे पुलिस को आरोपी के
कब्जे से चार पिस्टल मैगजीन लगी हुई, दो मैगजीन अलग, तथा 18 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।














































