अवैध हथियारों सहित पांच बदमाश गिरफ्तार

0
214
- Advertisement -

कोटा ।सुल्तानपुर थाना पुलिस ने शनिवार को नाकाबंदी में 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन देसी कट्टे दो पिस्टल और सात कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार बदमाशों से हथियारों की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है। ग्रामीण एसपी का महेंद्र सिंह सागर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अब्दुल कलाम आजाद पुत्र उस्मान अली, जावेद पठान पुत्र समद खान, इरशाद हुसैन पुत्र सिद्दीकी हुसैन, अब्दुल वहाब पुत्र उस्मान अली सभी सुल्तानपुर सुल्तानपुर के रहने वाले हैं ।वही शरीफ मोहम्मद पीर मोहम्मद इटावा जिला कोटा का रहने वाला है ।पुलिस आरोपियों से अवैध हथियारों के बारे में पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here