स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर के निर्देश पर कस्बे में कार्रवाई,
पुलिस ,प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी
कठूमर । (इकलेश शर्मा वरिष्ठ संवाददाता) कस्बे में निदेशक जन स्वा. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं और मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सुखाराम पिंडेल ने तहसीलदार आरके यादव की अध्यक्षता में बीसीएमओ डॉ. रविराज डीएसपी और सेक्टर प्रभारी की टीम का गठन कर आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले झोलाछाप नीम हकीम और अवैध रूप से क्षेत्र में संचालित लैबो की जांच के निर्देश दिए थे।
जिस पर टीम ने कस्बे में बिना रजिस्ट्रेशन
चल रहे सुभाष लैब एंड एक्सरे, दीपक लैब एड़ एक्सरे, सपना लैब, पायल लैब कठूमर, निधि हॉस्पीटल, नोतिक मेडिकल, और रेजा क्लिनिक पर छापेमारी की। देर रात्री को हुई छापेमारी से नीम हकीम और फर्जी लैब संचालकों में हड़कंप मच गया। कई अपनी दुकान बंद कर भाग गए। नीम हकीमों व लैब पर नोटिस चस्पा कर प्रैक्टिस करने के लिए रजिस्ट्रेशन दिखाने व लैब के लिए मान्यता और प्रशिक्षित ऑपरेटर एक रजिस्ट्रेशन दिखाने के लिए रखते है।
यह सामान किया जब्त
पायल लेब से ग्लूकोमीटर बायोमेडिकल वेस्ट, सुभाष एंड एक्सरे से शुगर नापने मशीन, हीमोग्लोबिन नापने मसीन, खून को मिक्स वाला मिकसर, माइकोस्कोप; से सीरम निकालने वाली म ब्लड ग्रुप चेक करने की जब्त की गई।
