Home rajasthan आरपीएस पूजा नागर के डॉ. पति ने होटल संचालक पर मारपीट,...

आरपीएस पूजा नागर के डॉ. पति ने होटल संचालक पर मारपीट, तो होटल संचालक ने डॉ. दीपक सहित पांच पर कराया मुकदमा दर्ज

0


बारां ( नवल गोड़ संवाददाता) बारां शहर के कोटा रोड स्थित राज पैलेस होटल में शनिवार रात्रि को बारां जिले में तैनात महिला आरपीएस पूजा नागर के पति डॉक्टर दीपक नागर और उसके साथियों ने होटल में शराब पार्टी की थी। इस दौरान उनकी होटल के कर्मचारियों से कहा सुनी हो गई और कहा सुनी के बाद आपस में मारपीट हो गई ।

होटल संचालक मनोज अग्रवाल ने बताया कि होटल में डॉक्टरों ने मीटिंग रखी थी । कुछ डॉक्टर मीटिंग के बाद चले गए । वहीं महिला आरपीएस पूजा नागर के पति डॉक्टर दीपक नागर , व अन्य चार-पांच डॉक्टर वहां शराब पार्टी करने लगे । बाद में वेटर उनके पास गया तो उन्होंने उससे बियर की मांग की, बेटर द्वारा मना करने पर डॉ शोभिक शर्मा व डॉ सुरेंद्र नागर , डॉक्टर दीपक नागर और अन्य चार पांच जनों ने उनके साथ धक्का मुक्की मारपीट शुरू कर दी और होटल के कांच तोड़ दिए।

बाद में दोनों ही पक्ष पक् रात्रि साढ़े 12:00 बजे करीब थाने पहुंची जहां डॉक्टरों ने होटल संचालक व उनके कर्मचारी के खिलाफ तो वही होटल संचालक ने दो नाम जद डॉक्टर सहित चार-पांच डॉक्टर के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दी है वही सूचना पर वहा पहुंचे एक पत्रकार द्वारा थाने पर कवरेज कर रहे एक प्रमुख समाचार पत्र के पत्रकार पर वहां विदाउट ड्रेस में पहुंचे महिला डीएसपी के गन मेन राजेश ने उसका मोबाइल छीन लिया और अभद्रता की बाद में समाचार नहीं छापने का दबाव बनाकर मोबाइल वापस लौटाया।कोतवाली सीआई रामविलास मीणा ने बताया कि रात्रि को होटल संचालक मनोज अग्रवाल और डॉक्टर साहब आए थे जिन्होंने अलग-अलग रिपोर्ट दी जिसमें एक दूसरे पर मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं दोनों की तरफ से परिवाद ले लिए गए हैं, दोनों ने आपस में चोट आना भी बतलाया है ,जिनका मेडिकल करवाया जाएगा आगे की कार्रवाई जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version