Home rajasthan 3 साल से धूल चाट रही सोनोग्राफी मशीन, विधायक नोक्षम चौधरी...

3 साल से धूल चाट रही सोनोग्राफी मशीन, विधायक नोक्षम चौधरी के प्रयास से होगी शुरू

0

कामां । (हरि ओम मीना वरिष्ठ संवाददाता) कामां की विधायक नोक्षम चौधरी से मरीज को आशा की उम्मीद जगी है मरीज को भरोसा है कि राजकीय अस्पताल में पिछले लंबे समय से धूल चाट रही सोनोग्राफी की मशीन चालू हो सकेगी और उसका लाभ मरीजों को मिल सकेगा।
पूर्व मंत्री जाहिदा खान ने मशीन दिलाकर अस्पताल को भेंट की थी लेकिन दुर्भाग्य दिवस 3 साल से मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। सोनोग्राफी मशीन होने के बावजूद भी यहां मरीजों की सोनोग्राफी नहीं होती है। ऐसे में मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में या सोनोग्राफी सेंटर पर सोनोग्राफी करनी पड़ती है ।
राजकीय अस्पताल के चिकित्सक ही भेजते है मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में ,सोनोग्राफी कराने के लिए। स्थानीय डॉक्टर भी नहीं चाहते कि यह मशीन चालू हो और यही कारण है कि कमीशन के चक्कर में वे लोग निजी अस्पतालों में मरीजों को सोनोग्राफी करने के लिए मजबूर करते हैं। खुद पर्ची पर लिख कर देते हैं कि उन्हें कहां से सोनोग्राफी करानी है ,जिससे उनकी रिपोर्ट सही आ सके । मरीज डर के मारे की कहीं डॉक्टर साहब नाराज नहीं हो जाए ,इसलिए वे डॉक्टर द्वारा लिखे गए सेंटर पर ही सोनोग्राफी कराते हैं ।जब स्थानीय लोगों ने इस बात की शिकायत की तो विधायक नक्षम चौधरी ने भरोसा दिलाया है कि जल्दी ही वह इस मशीन को शुरू करेंगे।


NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version