अवैध बजरी खनन करते 3 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

0
68
- Advertisement -

अजमेर, पीसांगन । ओम प्रकाश संवाददाता पीसांगन थाना क्षेत्र के लेसवा में थानाधिकारी विक्रम सेवावत ने कार्रवाई करते हुए। बजरी से भरे 3 ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचना भिजवाई गई है। थानाधिकारी विक्रम सेवावत ने बताया कि दौराने गश्त जब वह थाना क्षेत्र के लेसवा पहुंचे। जहां पर सामने से 3 ट्रैक्टर ट्रॉली आते हुए दिखाई दिए। जिन्हें रुकने का इशारा किया गया। लेकिन चालको ने ट्रैक्टर ट्रॉलियों को भगाना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस जाब्ते के द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉलियों को रुकवाया गया। थानाधिकारी सेवावत ने कहा की ट्रैक्टर ट्रॉलियों की तलाशी लेने पर ट्रॉलियों में बजरी भरी हुई थी। इस पर चालको से ट्रैक्टर ट्रॉलियो में भरी बजरी का रवन्ना व परमिट मांगा गया। लेकिन चालको ने उस दौरान परमिट व रवन्ना होने से इंकार करते हुए। अवैध रूप से बजरी खनन कर परिवहन करने की बात उन्हें बताई। थानाधिकारी विक्रम सेवावत ने कहा कि इस पर बजरी से भरे तीनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त कर थाने लाकर मालखाना इंचार्ज के सुपुर्द किया गया। अग्रिम कार्रवाई के लिए मामले की जानकारी खनन विभाग अजमेर को भिजवाई गई। कार्रवाई के दौरान थानाधिकारी विक्रम सेवावत के अलावा हैड कांस्टेबल गुलाबराम,कांस्टेबल गोपालराम खटखड़,शिवराज भांबू,सुखाराम माली,सुखाराम चोयल,मुकेश ओलन,सुशील कुमार चौधरी व चालक धर्मासिंह रावत मौजूद थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here