
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर । (नीरज मेहरा )भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ से शिष्टाचार भेंट की।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान द्वारा पूरे प्रदेश भर में पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर किए गए कार्यों की रिपोर्ट और डॉ.कलाम स्टार्टअप यूथ अवार्ड 2024 के कार्यक्रम और संगठन के कार्यों की एक वर्त पुस्तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़ को भेंट कर संगठन की गतिविधियों से अवगत करवाया गया। उल्लेखनीय है कि देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन भारत रत्न डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के कार्यक्रम और डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवार्ड 2024 के कार्यक्रम देशभर में अल्पसंख्यक मोर्चे की राजस्थान इकाई द्वारा सर्वाधिक पार्टी के कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने में सफल रही है। पूरे देश के रिपोर्ट कार्ड मे अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान टीम ने अपने काम की बदौलत नंबर वन की स्टेज हासिल करके राजस्थान का मान व सम्मान बढ़ाया है। इस अवसर पर मोर्चा प्रदेश मंत्री एडवोकेट मुराद अली शेख, प्रदेश आईटी प्रमुख इरशाद हसनपुरा,और पूर्व उपाध्यक्ष फरीदुद्दीन भी मौजूद थे।




















































