Home rajasthan अलवर सड़क हादसे तीन की मौत, मजदूरी पर जाते समय पिकअप ने...

अलवर सड़क हादसे तीन की मौत, मजदूरी पर जाते समय पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर

0

अलवर। अलवर जिले के बानसूर के रहने वाले तीन युवक मजदूरी करने के लिए बाइक पर कोटपूतली जा रहे थे…इस दौरान नीमकाथाना रोड पर सड़क हादसे में तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामले की सूचना मृतकों के परिजनों को दी। इसकी जानकारी मिलने के बाद चतरपुरा गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी है की तीनों ही युवक ज्ञानपुरा तथा चतरपुरा के रहने वाले थे और कारपेंटर का काम करते थे। इसके लिए तीनों ही गांव से नया काम करने के लिए बाइक से पाटन जा रहे थे। तभी अचानक पाटन के पास पिकअप गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार तीनों युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों के शवों को अपने कब्जे में लिया और तीसरे घायल युवक को कोटपूतली बीडीएम अस्पताल लाया गया। जहां उसे गंभीर हालत होने से जयपुर रेफर किया। लेकिन उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Previous articleमहिला की गोलीमार कर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Next articleसोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार का आरोपी गिरफ्तार
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version