अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर शहर की प्रतिभाओं का सम्मान

0
107
- Advertisement -

जयपुर।सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन पर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जयपुर के पिंकसिटी प्रेस क्लब में मंगलवार को जश्न ए बिग बी सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम में बर्थडे सेलिब्रेशन किया गया। इस मौके पर फैंस ने बिग बी के नाम का केक भी काटा। इस दौरान कलाकारों ने फिल्मी गानों पर भी अपनी प्रस्तुतियां देकर बर्थडे सेलिब्रेशन किया। कार्यक्रम के संयोजक और आयोजक नवल डांगी ने बताया कि इस अवसर पर साहित्य जगत की कवयित्री शोभा चन्दर पारीक, वरिष्ठ कवि शंकर शिखर, सौरभ पंथारिया, गायक कलाकार मधु भाट, अंकित भट्ट और चित्रकार गोपाल भारती को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश कुमार मीणा, महासचिव रघुवीर जांगिड़ और कोषाध्यक्ष राहुल गौतम भी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here