अनंतराज हाउसिंग सोसायटी में पुलिस चेकिंग अभियान में सैकड़ों युवक, युवतियों को लिया हिरासत में

0
130
- Advertisement -


नीमराना। (सुनील मेघवाल ब्यूरो चीफ) जापानी जोन की अनंतराज हाउसिंग सोसायटी में आज रविवार सुबह नीमराना पुलिस प्रशासन के द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सोसाइटी में संदिग्ध अपराधी के एवं अन्य गतिविधियों में लिप्त लोगो को चेक करने के लिए यह अभियान नीमराना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शालिनी राज के नेतृत्व में चलाया गया। सोसाइटी में अचानक भारी पुलिस जाप्ते के साथ पुलिस बल देखकर लोगों में हड़कंप मच गया।

पुलिस के द्वारा सोसायटी का मुख्य गेट बंद कर लोगों की आवाजाही बंद कर कार्रवाई को अंजाम दिया। नीमराना डीएसपी सचिन शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई सोसाइटी में संदिग्ध अपराधी एवं अन्य मामलों में लिप्त लोगो की रहने की सूचना पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।हालांकि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।आज सैकड़ो युवक युवतियों को हिरासत में लिया गया है।पुलिस के द्वारा युवक युवतियों से विभिन्न मामले में पुलिस जांच कर रही है।अगर अपराधी के प्रवृत्ति के लोग मिलते हैं तो पुलिस के लिए बड़ी सफलता होगी।हालांकि अभी हिरासत में लिए युवक युवतियों से पूछताछ की जायेगी।पुलिस के द्वारा सोसाइटी में अचानक सघन चेकिंग अभियान के दौरान सैकड़ो की संख्या में विभिन्न स्थानों की पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।

इस अवसर पर पुलिस के अधिकारी नीमराना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शालिनी राज,डीएसपी सचिन शर्मा,नीमराना थाना प्रभारी महेंद्र यादव,शाहजहांपुर थाना पर प्रभारी पुखराज मीणा,मांढन थाना प्रभारी बाबूलाल मीणा,बहरोड थाना एवं सदर थाना के प्रभारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here