अनंतनाथ भगवान का जन्म और तप कल्याणक मनाया

0
181
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र सुथड़ा में जैन धर्म के14 वे तीर्थंकर अनंतनाथ भगवान का जन्म और तप कल्याणक बड़ी धूमधाम से मनाया गया प्रबंध कमेटी से नरेंद्र जैन गजानंद बड्जत्या ने बताया कि सर्वप्रथम मंगलाष्टक कर नित्य अभिषेक शांति धारा की गई प्रथम शान्तिधारा कर्ता महावीर प्रसाद जैन, विनोद कुमार, मनोज कुमार ,तनिष्क कुमार, सुमित कुमार ढिकोलिया द्वितीय शांति धारा कमलेश कुमार, अमित कुमार, नितिन कुमार ककोड तृतीय शांति धारा कजोड़ मल, विनय कुमार, राजकुमार सर्राफ परिवार उनियारा द्वारा शांतिधारा की उसके बाद देव शास्त्र पूजा चौबीस भगवान की मुलनायक और अनंतनाथ भगवान की पूजा कर अनंतनाथ भगवान का जन्म और तप कल्याणक मनाया

अभिषेक शांतिधारा मे प्रबंध कमेटी से वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिरधी चंद जैन उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन बाबूलाल मित्तल कमल सर्राप कमल जैन आदि भक्तगण मौजूद रहे शास्त्री हिमांशु जैन पुजारी राजेश जैन ने सभी कार्यक्रम सानंद संपन्न कराये भक्तामर संयोजक हुकम चंद शहर वाले ने बताया साय. 7.30 भक्तामर दीपअर्चना की गई । भक्तामर अनुष्ठान किया गया जिसमें रविवार भक्तामर मंडल भी मौजूद रहा सविनय भक्ति के साथ भक्तामर दीपअर्चना की और आनंद लिया भक्तामर अनुष्ठान के पश्चात सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र प्रबंध कमेटी और शनिवार भक्तामर मंडल द्वारा श्रेष्ठी परिवार का स्वागत सम्मान किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here